---Advertisement---

विकास खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1716146

खबर खुलेआम

पुसौर : संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में विकास खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुसौर के दर्राखार इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को आयोजन के नोडल विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर शैलेष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 10 खेलों को सम्मिलित किया गया तथा खेल मे 02 आयुवर्ग 09-18 वर्ष और 18 से ऊपर 35 वर्ष के लगभग 350 प्रतिभागी शामिल होकर खेल भावना के साथ खेलते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किये।

1716120

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, अध्यक्षता श्रीमती मानी मोहित सतपथी अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य ,खीर मति चौहन उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से माँ शारदे एवं छत्तीसगढ़ महतारी के शैल चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया। पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ महिला खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में संबोधित किया गया।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर बात रखते हुए खेल के महत्व के बारे में बताते हुए अपने जीवन में एक खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव को साझा किये। कार्यक्रम को मानी सतपथी ,सतवीर सिंह ,मुक्तेश्वर पंडा , जेमिनी गुप्ता जी के द्वारा भी सम्बोधित किया गया।

1716154

आज के इस खेल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अतिथियों में श्रीमती हेमलता चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर, श्रीमती मानी मोहित सतपथी अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य, मुक्तेश्वर पंडा सभापति, कृष्णा प्रधान सभापति,जेमिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष पुसौर, संदीप पंडा मंडल अध्यक्ष कोड़ातराई, विकास शिक्षा अधिकारी सहित समस्त CAC, समस्त कार्यालय स्टॉफ, शिक्षक गण, व्यायाम शिक्षक गण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता समापन पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। मंच संचालन श्री भुनेश्वर चौहान सीएससी औरदा एवं श्रीमती तरन्नुम फातिमा व्याख्याता द्वारा किया गया उक्त जानकारी cac मिडमिडा विजेंद्र चौहान द्वारा प्राप्त हुआ.

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment