---Advertisement---

आंगनबाड़ी में मासूम की दर्दनाक मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
166858

डेस्क खबर खुलेआम

लोहे के गेट में दौड़े करंट ने ढाई साल की बच्ची की ली जान

कोंडागांव।जिले के नवागांव ग्राम पंचायत स्थित पेदली आंगनबाड़ी केंद्र गुरुवार को हादसे का गवाह बन गया। मासूम कुमारी महेश्वरी यादव (ढाई वर्ष) की जान उस समय चली गई, जब उसने आंगनबाड़ी के लोहे के चैनल गेट को छू लिया। गेट में दौड़ रहे करंट की चपेट में आते ही बच्ची जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।हृदयविदारक इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। गुस्साए ग्रामीण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए गए होते तो यह मासूम आज जिंदा होती। घटना के बाद परिजन भी दोहरी पीड़ा से गुजरे। बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेने के लिए उन्हें रातभर अस्पताल परिसर में इंतजार करना पड़ा।यह घटना न सिर्फ एक परिवार की खुशियाँ छीन ले गई, बल्कि महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रही है। आखिर मासूमों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment