---Advertisement---

ट्रेलर ने बाईक सवार को रौंदा , एक कि मौत दोस्त घायल … ट्रेलर मौके से फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

आज सड़क हादसे में एक और निर्दोष बाईक सवार ट्रेलर कि भेंट चढ़ गया । मिली जानकारी अनुसार जामजोर पिलारी नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे अज्ञात ट्रेलर ने बाईक सवार को बुरी तरह से टक्कर मार कर ऐसे रौंदा कि बाईक सवार के जिस्म के चीथडा उड़ गया है। घटना में बाईक CG 13 AZ 2524 से बुद्धेश्वर सिदार पिता वीर सिंह सिदार उम्र 35 साल साकिन सूती थाना खरसिया अपने दोस्त रुपेश सिदार पिता धनेश्वर सिदार उम्र 25 वर्ष साकिन सूती थाना खरसिया के साथ अपनी बहन को छोड़ने गया था वापसी के दौरान अज्ञात ट्रेलर ने बाईक सवार बुद्धेश्वर सिदार और रुपेश सिदार को जोरदार टक्कर मारी और बुद्धेश्वर सिदार को रौदते हुए दूर तक ले गया।

शरीर के चीथड़े उड़ जाने के कारण बुद्धेश्वर सिदार कि मौके पर मौत हो गई है वही रुपेश सिदार को 112 कि टीम ने खरसिया में पद्मावती हॉस्पिटल पहुँचा दिया है घायल रुपेश का इलाज जारी है । घटना के बाद खरसिया पुलिस आगे कि कार्यवाही करते हुए घटना करीत ट्रेलर कि पतासाजी में जुट गई

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment