---Advertisement---

मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपियों से नौ कृषिधन मवेशी कराए मुक्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

23 अप्रेल को जूटमिल थाना क्षेत्र में सक्रिय मवेशी तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नौ कृषिधन मवेशियों को क्रूरता से मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। गौ सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी बृजेश यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 22 अप्रैल की सुबह की है, जब छातामुड़ा चौक पर चार व्यक्ति चंद्रपुर की ओर से रायगढ़ शहर की दिशा में मवेशियों को पैदल हांकते हुए ले जा रहे थे। गौ सेवा समिति के सदस्यों ने देखा कि मवेशियों के साथ क्रूरता की जा रही है और लाठियों से पीट-पीटकर उन्हें जबरदस्ती खींचा जा रहा है। इसकी जानकारी तुरंत जूटमिल थाना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर रोका। पूछताछ के दौरान जब मवेशी परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो चारों आरोपियों के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने जप्त मवेशियों की पशु चिकित्सक से जांच कराई और उनके चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। वहीं आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस के साथ गौ सेवा समिति के सदस्यों की तत्परता और सक्रियता ने बड़ी भूमिका निभाई, जिससे एक संभावित अवैध मवेशी वध की साजिश को विफल कर दिया गया।

पशुक्रूरता मामले के आरोपी – 01. बाबूलाल सिदार पिता श्रीभय सिदार उम्र 50 वर्ष साकिन आमगांव थाना तमनार रायगढ02. बैजनाथ राठिया पिता रतिराम राठिया उम्र 55 वर्ष साकिन टांगरघाट तिलाईपाली थाना तमनार रायगढ03. विरेन्द्र सिदार पिता शिव शंकर सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन बीजना थाना तमनार रायगढ04. इन्द्रजीत सिदार पिता प्रेम सिदार उम्र 25 वर्ष साकिन बीजना थाना तमनार रायगढ़

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment