
घरघोडा – शासन की दिशानिर्देश अनुसार धान खरीदी शुरू कर दी गई है घरघोड़ा धान खरीदी केंद्र में भी धान खरीदी नवंबर में शुरू कर दी गई है जानकारी अनुसार नवंबर में धान की आवक कम रही वही दिसंबर महीने में धान की आवक में बढ़ोतरी हुई है 5 दिसंबर तक 21 किसानों से लगभग 13 सौ क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है । समय बढ़ते बढ़ते धान की आवक बढ़ती जा रही है । धान बेचने के लिए किसान सुबह 7 बजे से मंडी पहुँच रहे है किसानों को भी सुबह से टोकन बाँट दिया जा रहा है ।









