---Advertisement---

बच्ची को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़। नाबालिग को घुमाने ले जाने के नाम जंगल ले जाकर उनके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। परिजनो की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को पूंजीपथरा थाने में पीडिता के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उनके गांव का रहने वाला एक नाबालिग दोपहर 2 बजे के आसपास उनके घर पहुँचकर बोला कि उनकी बेटी को वह अपनी मां से मिलवाने लेकर जाना चाहता है। इस दौरान उनके द्वारा मना किया गया तो तभी उनकी बेटी चाचा के साथ घुमने जाने की जिद करने लगी। तब नाबालिग आरोपी को बोला कि घुमा कर ले आना जिसके बाद नाबालिग आरोपी उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीबन 03 बजे उनकी बेटी को पड़ोसी के द्वारा घर लाया। घर आते ही लड़की रोते हुए अपने साथ हुई घटना को परिजनों को बताई कि किस आरोपी ने उसे जंगल ले जाकर घिनौना काम किया। जिसके बाद वे थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

पूंजीपथरा पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी घटना कारित करना स्वीकार किया। साथ ही साथ घटना से कपड़े के अलावा सब्जी काटने का चाकू जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment