---Advertisement---

मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या , पति गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

सूरजपुर जिले के खड़गवां पुलिस चौकी में आने वाले गांव जगन्नाथपुर में मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जगन्नाथपुर निवासी हीरालाल सिंह (48) बुधवार की शाम नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। उसने पत्नी पूनम टेकाम (43) को मुर्गा बनाने के लिए कहा।

पूनम टेकाम ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया तो आक्रोशित हीरालाल ने पूनम टेकाम की जलती हुई लकड़ी और हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। हमले में पूनम टेकार को बेहोश होकर गिर गई। उसे इसी हालत में छोड़कर हीरालाल गांव की ओर चला गया। इसके बाद देर रात घर वापस आया और सो गया।रात में हो गई घायल महिला की मौत इस बीच घायल पूनम की मौत हो गई। जैसी इस बात की जानकारी हीरालाल को हुई वो मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना पर खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के साथ अंबिकापुर की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी पति हीरालाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 103 बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।तीन बच्चे हुए बेसहारा पूनम टेकाम की हत्या एवं हीरालाल सिंह के गिरफ्तार होने के बाद तीन बच्चे बेसहारा हो गए। उनका बड़ा पुत्र करीब 16 वर्ष का है। दो बेटियों में एक पांचवीं एवं दूसरी सातवीं में अध्ययनरत है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment