अनन्तः घरघोड़ा के दो पटवारियों का हुआ तबादला !! देखिए पूरी जिले की लिस्ट ।।

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20210715 200352

घरघोड़ा। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिले के 45 पटवारियों को इधर से उधर कर दिया है, जिसमें घरघोड़ा के दो विवादित पटवारियों का भी तबादला किया गया है।

IMG 20210715 200409

विदित हो कि घरघोड़ा तहसील के उक्त दोनों पटवारियों के विरुद्ध ढेरों जन शिकायतें थीं। जिसके कारण आमजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इन दोनों से खासे नाराज बताए जा रहे थे। विगत महीने अपने ही उच्च अधिकारी के खिलाफ झूठा और मनगढ़ंत शिकायत कराने का आरोप भी इन दोनों पटवारियों पर लगा था। साथ ही एक शासकीय भूमि व्यवस्थापन के प्रकरण में फर्जी प्रतिवेदन देने का आरोप भी एक पटवारी पर लगा था, जिसकी विभागीय जांच लंबित बताई जा रही है। इन्हीं कारणों से इनका स्थानांतरण किया जाना बताया जा रहा है।


फौरी तौर पर उक्त दोनों पटवारियों के तबादले से संबंधित हलकों के भूमि स्वामियों को राहत मिलेगी। साथ ही यह अन्य शासकीय सेवको के लिए सबक होगा जिससे प्रशासनिक कसावट में भी मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment