---Advertisement---

घरघोड़ा स्कूल में पदस्थ प्र.पा. ललित सिंह का निधन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20220522 WA0034


ललित सिंह प्रधान पाठक माध्यमिक शाला आ जा मो घरघोड़ा विकासखंड घरघोड़ा का निधन रायपुर हॉस्पिटल 21 मई 22 को रात्रि 10:30 बजे हुआ, सिंह विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

ललित सिंह का प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा घरघोड़ा नगर में हुई एवं कॉलेज की शिक्षा रायगढ़ डिग्री कॉलेज से प्राप्त किए ,ललित सिंह  की नौकरी घरघोड़ा विकासखंड में प्रा शा पंडरीपानी से हुई,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में लंबे समय तक पदस्थ रहे, पदोन्नति पश्चात चारभाठा उसके बाद आजा मोहल्ला घरघोड़ा में पदस्थ रहे, अपने काम से काम रखने वाले श्री ललित सिंह का संपर्क पूरे नगर में सभी लोगों के साथ रहा सबसे बहुत अच्छे संबंध थे, विगत कुछ वर्षों से स्वास्थ्य  में उतार चढ़ाव आ रहा था । उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है, श्री ललित सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री है दोनों ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर लिए हैं,

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कई पदों पर सिंह रहे, कर्मचारियों के हर आंदोलन मे बढ़-चढ़कर भाग लेना एवं कर्मचारी हित के लिए सदैव आगे रहा करते थे उनके निधन से कर्मचारी संघ को अपूरणीय क्षति हुई है, राजपत्रित अधिकारी संघ के केशव पटेल शैलेंद्र कर्ण राजेश मिश्रा डॉक्टर पैकरा बलराम भगत डॉक्टर विकास शर्मा डॉक्टर मिंज कर्मचारी संघ से संतोष पांडे  कुबर देवांगन केशव पटेल मोहन चौहान अश्वनी दर्शन भागीरथी प्रधान आशीष शर्मा महेंद्र साव हरिश्चंद्र बेहरा विजय पंडा मनीष बोहिदा रोहित डनसेना अनिल चेलक विनोद मेहर प्रमोद वर्मा रामकुमार पटेल वीर सिंह अनिल शर्मा शिव प्रसाद तिवारी सुरेंद्र होता मनीष नंदे बृजेश पांडे अरुण पटेल रेशम सिंह एवम अनेक उनके परिचित एवम सहयोगियों   ने श्रद्धांजलि देकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहने की शक्ति ईश्वर  प्रदान करें इस हेतु प्रार्थना की।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment