---Advertisement---

टीआरएन से निकले फ्लाई एश जानलेवा हो रहा , घरघोड़ा धरमजयगढ़ में क्षेत्र में अवैध रूप से लगाया जा रहा रख के ढेर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Collage 2023 11 27 16 47 592

रायगढ़ जिले में शासन-प्रशासन के तमाम कवायदों के बावजूद क्षेत्र के निजी उद्योग समूहों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कई उद्योगों के द्वारा नियम कानूनों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। हालांकि, ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस के बाद भी उद्योगों की दबंगई सर चढ़ कर बोल रही है।

IMG 20231127 WA0055


जिले के छाल क्षेत्र में एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक निजी उद्योग से उत्सर्जित फ्लाई एश को स्कूल के पास डंप कर दिया गया है। स्कूल के पास किए गए इस फ्लाई एश के कारण बच्चों सहित अन्य लोगों व मवेशियों पर खतरा बना हुआ है। रविवार को इस राख के ढेर में एक मवेशी के फंस जाने की घटना सामने आई। गनीमत रही कि फ्लाई एश के ढेर में धंस चुके मवेशी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस तरह औद्योगिक राख का यह ढेर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। इस मामले के बारे में मिली अधिक जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर टीआरएन मोनेट कंपनी से उत्सर्जित फ्लाईएस का अवैध निपटान छाल नवापारा के बीच न्यू विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के पास किया गया है। इस मामले में नियम को दरकिनार कर किए गए इस फ्लाईएस डंपिंग से आस पास के खेतिहर भूमि में राख के रिसाव होने से खेतों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसके साथ ही संबंधित कम्पनी से निकली इस राख को अवैध तरीके से डम्प कर खुला छोड़ दिये जाने का परिणाम क्षेत्र के किसानों के साथ बेजुबान जानवर झेल रहे हैं।

IMG 20231127 WA0052
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment