---Advertisement---

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 5 आरोपी के साथ 73 किलोग्राम गांजा जब्त … एसपी ने कही बड़ी बात …

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

डीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान 73 किलोग्राम गांजा, दो चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर), पांच मोबाइल फोन, और अन्य सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के विवरण:

1. भरत बैगा पिता: दरबार बैगा उम्र: 31 वर्ष पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

2. बसंत बैगा पिता: दसरू बैगा उम्र: 46 वर्षपता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

3. अबुल हसन पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरीउम्र: 25 वर्ष पता: कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर

4. पप्पू नापित पिता: दुलारे नापित उम्र: 31 वर्ष पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश

5. हजरत अली उर्फ गोलू पिता: हैदर अलीउम्र: 30 वर्ष पता: जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर

उड़ीसा से गांजा की तस्करी :प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे अनूपपुर जिले के तस्करों के माध्यम से तस्करी किया जा रहा था। तस्करी का मुख्य स्रोत उड़ीसा का व्यापारी है जिसका नाम जांच में सामने आया है।

जब्त सामग्री: गांजा: 73 किलोग्राम कीमत 7,35,000 रुपएवाहन: 2 चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत 14,00,000 रूपयेमोबाइल फोन: 5 कीमत 32,000 रुपएकुल कीमत 2168840 रुपए

कार्यवाही विवरण और शामिल अधिकारी: पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर और जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (जीपीएम ईकाई) के हेड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में थाना गौरेला और साइबर सेल की ANTF ईकाई ने मुखबिर सूचना और पूर्व के मामलों में मिली जानकारी के आधार पर दिनांक 16/01/2025 को यह कार्रवाई की। खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी कर सभी आरोपियों को मादक पदार्थ और वाहन समेत पकड़ा गया और विधिवत कार्यवाही करते हुए खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 बी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है।

आसूचना संकलन और मादक पदार्थ की बरामदगी, रेड और आरोपियों की धर पकड़ की कार्यवाही में डीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना गौरेला उप निरीक्षक सनत म्हात्रे, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, दिलीप बंजारे, आरक्षक दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा, महेंद्र परस्ते, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो और कौशलेंद्र बघेल मुख्य भूमिका में रहे।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि “यह सफलता हमारी टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है। अनूपपुर जिले के तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।”

नागरिकों से अपील: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के सौदागरों और मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इस बाबत नागरिक गण राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के MANAS पोर्टल पर या जीपीएम पुलिस के समाधान हेल्प लाइन नंबर 9479191792 पर भी मादक पदार्थों के विषय में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment