---Advertisement---

हुंडई कार वरना से 67 किलो से अधिक गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2268918

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर, 27 फरवरी 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तपकरा क्षेत्र में पुलिस ने एक सिल्वर रंग की हुंडई वरना कार से 67 किलो 135 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। 26 फरवरी की रात थाना तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक सिल्वर हुंडई वरना (क्रमांक DL-8C-AX-8014) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लावाकेरा बैरियर पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने पर डिक्की में स्टेपनी के स्थान पर छिपाकर रखी गई प्लास्टिक बोरी में 65 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 67 किलो 135 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन कुमार हिमांशु (36 वर्ष) निवासी मंडईडीह, थाना पातेपुर, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पहचान कुछ माह पूर्व हाजीपुर (बिहार) में एक महिला से हुई थी। महिला के कहने पर वह संबलपुर (उड़ीसा) से गांजा लेकर बिहार जा रहा था। रास्ते में महिला उड़ीसा में उतर गई और आरोपी को गांजा लेकर पटना पहुंचने को कहा गया था।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संदिग्ध महिला की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:67 किलो 135 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹33.50 लाख)हुंडई वरना कार (कीमत लगभग ₹6.50 लाख)2 मोबाइल फोनजप्त किए हैं। कुल जब्ती लगभग ₹40 लाख आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment