

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर | 07 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए जशपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। इसी कड़ी में चौकी आरा क्षेत्र में जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड से अवैध रूप से लाए जा रहे धान से भरे दो ट्रकों को पकड़ा है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई – आज तड़के करीब सुबह 5 बजे, चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केतार के पास दो ट्रकों में भारी मात्रा में धान लोड कर अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04-NW-7035 एवं CG 10-BP-8723 को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में मिला अवैध धान – पुलिस द्वारा दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर प्रत्येक ट्रक में 200-200 बोरी, कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान लोड पाया गया। पूछताछ में ट्रक चालकों ने झारखंड से धान लाकर जशपुर लाना स्वीकार किया, लेकिन धान खरीदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या मंडी टोकन प्रस्तुत नहीं कर सके।

ट्रक चालकों की पहचान – लोमन साहू (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम नहरडीह, जिला धमतरी चन्द्र प्रकाश सोनवानी (उम्र 40 वर्ष), निवासी कोहरोदा, मस्तूरी, जिला बिलासपुर। धान और वाहन जब्त प्रशासन को सौंपा गया – मामला दस्तावेजों के अभाव व संदेह के आधार पर पुलिस ने लगभग 3 लाख 68 हजार रुपए मूल्य का धान जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया। अब तक की बड़ी कार्रवाई – जशपुर पुलिस द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करते हुए 07 ट्रक 22 पिकअप वाहन 03 ट्रैक्टरसे कुल 1,960 क्विंटल अवैध धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है। पुलिस-प्रशासन की सख्ती जारी – जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सरहदी मार्गों पर नाकाबंदी कर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध धान परिवहन, भंडारण और खरीदी में संलिप्त तत्वों पर आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।












