

डेस्क खबर खुलेआम
नारायणपुर – खराब सड़क की वजह से ट्रैक्टर पलटने से सवार दो महिला समेत तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गये है घायलों को उपचार के लिए छोटेडोंगरे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीबन 20 से अधिक ग्रामीण पीडीएस का राशन लेकर ट्रेक्टर में बैठकर गांव वापस जा रहे थे इस दौरान खराब सड़क और चालक की लापरवाही से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लगभग सभी सवार चोटिल होने कि जानकारी मिली है। कुछ को ज्यादा तो कुछ को कम चोट आई। घटना में तीन सवारों की मौत हो गई।

घटना पर वन मंत्री केदार कश्यप ने संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में जान गंवानों वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।









