

बड़ी खबर ( डेस्क – खबर खुलेआम )
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोरम में दिनांक 23 जून 23 को युवक के जामुन पेड़ में फाँसी लगा कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है जानकारी अनुसार 23 जून को भवानी राठिया पिता श्रवण राठिया उम्र 16 वर्ष निवासी ढोरम को जामुन के टंगा हुआ देखा गया । जिससे गाँव मे सनसनी फैल गई , ग्रामीणों के साथ परिजनों ने पेड़ में लटके होने होने की सूचना थाना में दी गई , परिजनों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम लिया है वही मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।













