

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
दिनांक 06.01.26 को शाम करीबन 04.00 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम डूमरटोली के जंगल के रास्ते काफी संख्या में गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए पैदल झारखंड राज्य की ओर ले जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल, मुखबिर के बताए स्थान,डूमरटोली जंगल में जाकर देखा तो पाया कि एक व्यक्ति 10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक पीटते हुए, पैदल हांक कर जल्दी जल्दी ले जा रहा था, पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेरा बंदी कर गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया था, पुलिस को आता देख संदिग्ध गौ तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया था

पुलिस के द्वारा फरार आरोपी को चिन्हित कर लिया गया था, जिसकी पहचान ग्राम डूमरटोली थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) निवासी अजीत राम उम्र 38 वर्ष, के रूप में हुई थी, पुलिस के द्वारा उक्त फरार संदिग्ध आरोपी अजीत राम को उसके घर में दबिश दे कर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर आरोपी अजीत राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त सभी गौ वंशों को वह गोविंदपुर झारखंड ले जा रहा था, पुलिस के द्वारा उससे गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग करने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी अजीत राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व गौ वंशों को सकुशल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, राजकेश्वर सिंह व नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।












