---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्थलगांव –

हिंदी माध्यम की सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य विद्यालय पत्थलगांव के सभाकक्ष में स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों वं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सुसज्जित होकर विद्यालय आए। अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा किरण पैंकरा भारत माता के वेश भूषा में सुसज्जित ,सविता यादव महारानी लक्ष्मी बाई के वेशभूषा में सुसज्जित ,प्रांजल चौधरी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सुसज्जित होकर उनके धेय वाक्य को प्रस्तुत किए । विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सारगर्भित स्वामी विवेकानंद के चरितार्थ का वर्णन किया गया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल में स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा की उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो ,रुको मत के सिद्धांत के मार्ग में चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालय के संस्थापक सम्मानिय राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल जी ने कहा यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के लिए अग्रणी है । भारत विश्व गुरु को प्राप्त करने के पथ पर अग्रसर है।डॉक्टर बी एल भगत ने शिकागो सम्मेलन की घटना चरितार्थ का वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संकल्प शिक्ष्ण संस्थान विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र यादव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के उद्देश्य को प्रतिपादित किया गया। उनके द्वारा दी गई प्रेरणा को अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।, वर्तमान में टेक्नोलॉजी शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक सम्मानीय प्रयागराज अग्रवाल के द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment