---Advertisement---

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Avatar photo

By Sukhdev Azad

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
FB IMG 1775049745287

रिपोर्टर सुखदेव कुमार आजाद

जिला कोरबा

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

FB IMG 1775049742545

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने नवविवाहित जोड़ों से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

FB IMG 1775049737711

इस अवसर पर उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप प्रत्येक को पाँच हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।

FB IMG 1775049734284

इस दौरान कथावाचक श्री धीरेंद्र शास्त्री ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।यह आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisements
Avatar photo

Sukhdev Azad

संवाददाता (खबर खुलेआम न्यूज़) चांपा, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

Leave a Comment