

हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इस अवसर पर घरघोड़ा स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ तथा शाला विकास समिति अध्यक्ष शिव शर्मा पार्षद पूनम चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा जिला शिक्षा अधिकारी आर पी आदित्य डीएमसी आरके देवांगन जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति शाखा एस के करण विकास खंड शिक्षा अधिकारी केपी पटेल संस्था के प्राचार्य आरके मिश्रा एवं सभी स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में संविधान दिवस पर संविधान उद्देशिका की शपथ ली तथा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा














