---Advertisement---

वार्ड क्रमांक 26/27 में निकाली गई भव्य राम नवमी शोभा यात्रा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

IMG 20220410 192642

हिंदू नव वर्ष के प्रथम चैत्र माह की नवमी के पावन अवसर पर आज शाम वार्ड क्रमांक 26/27 में  मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी (महिला-पुरुषों और युवक-युवती) शामिल हुए। शोभा यात्रा रविवार शाम 4:00 बज टी वी टावर रोड पर स्थिति मां दुर्गा मंदिर के सामने से निकाली गई। जो लता प्रोविजन स्टोर से होती हुई,लाडलीहुड कॉलेज रोड और कृष्णा नगर पहुंची यहां से शोभा यात्रा वापस दुर्गा मंदिर होकर शंकर मंदिर फिर जिला पंचायत  होते हुए मांगलिक भवन रोड गुरु द्रोण स्कूल से होकर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचीं। यही शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पूरा वार्ड राम मय हो गया। शोभा यात्रा के स्वागत में ज्यादातर वार्ड वासियों ने अपने घर के मुख्य द्वार पर  रंगोली के साथ 5 दिए जला कर सजाया था। शोभा यात्रा के बीच में  आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रसाद/भोग का वितरण भी किया।



Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment