---Advertisement---

लोकल कलाकारो को महोत्सव में स्थान न देना छत्तीसगढ़ वासियो का अपमान: शक्ति अग्रवाल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230525 WA0058

रायगढ़। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ियावाद की बात करने वाली कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। कांग्रेस की भुपेश सरकार अपने फायदे के लिए ही स्थानीय लोगों का इस्तेमाल करती है। यह बात रायगढ़ में होने वाली रामायण महोत्सव में देखने को मिल रही है। कांग्रेस रामायण महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को तरजीह नहीं दे रही है। बल्कि बाहरी प्रदेशों और विदेशी कलाकारों को महत्व देकर महोत्सव में प्रस्तुति के लिए बुलाये जा रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान है।
केवल कलाकार ही नहीं बेरोजगारों को भी छला जा रहा है। भुपेश राज में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी के लिए बाहरी प्रदेशों में जाना पड़ रहा है। इतने उधोग कलकारखानों और सरकारी संस्थाओं के होते हुए भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नही दे पा रही है। अपनी असफलता को छिपाने और स्थानीयों को नौकरी न देना पड़े करके बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप पकड़ाया जा रहा है। प्रदेश की भुपेश सरकार छत्तीसगढ़िया वाद की बात केवल अपने फायदे के लिए करती है । जब करोड़ो रूपये खर्च कर रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है तब इसमें स्थानीय और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मौका दिया जाना चाहिए। ताकि विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ के कलाकारों का नाम चमक सके, उन्हें आगे अच्छा मंच मिल सके। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोग भी अब इस बात को समझ चुके हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए ही स्थानीय और छत्तीसगढ़ के लोगों का केवल इस्तेमाल कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment