---Advertisement---

लैलूंगा – भाजपा नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी परिजनों की मांगो को पूरा करने प्रशासन के आश्वासन बाद प्रदर्शन समाप्त किया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20221226 160952 1024x859 1

लैलूंगा – प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं के साथ परिजनों की मांगो को पूरा करने प्रशासन के आश्वासन बाद प्रदर्शन समाप्त किया

पॉस्को एक्ट के तहत हुई कार्यवाही में न्यायालय से जमानत पर जेल से छूटे लैलूंगा के चार युवकों के से एक युवक की तबियत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद परिजनों के साथ भाजपाईयो ने लैलूंगा में शव को रखते हुए चक्का जाम कर दिया था। आखिरकार 50 हज़ार रुपय मुआवजा व मौत के कारणों की जानकारी के लिए दण्डाधिकारी जांच करवाने के आश्वसन के बाद हंगामा शांत हो सका। बताया जा रहा है कि लैलूंगा में कुछ युवकों ने एक समाज विशेष के कार्यक्रम में धर्मांतरण कराये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इस पर पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को वे सभी जमानत पर रिहा हुए थे। वही कल शाम उनमें से एक युवक ललित यादव की अचानक तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसपर भाजपा ने पुलिस पर युवकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है। वही भाजपा किला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित रायगढ से भाजपा पदाधिकारी लैलूंगा पंहुचे और ललित के शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम शुरू कर दिए। इधर हंगामा मचते देख धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहूच कर प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयो से चर्चा की। वही भाजपा मृतक के परिजनों को मुआवजा व पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग वे कर रहे थे। वही लैलूंगा एसीएम ने 50 हज़ार रुपय मुआवजा व घटना की दंडाधिकारी जांच कराने के लिए आशवस्त किया तब कही जाकर चक्काजाम समाप्त हो गया है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment