---Advertisement---

लिपिकों ने पेश की अनूठी मिसाल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230908 WA0030

लिया आपसी सद्भाव कायम करने का संकल्प

घरघोड़ा। यूं तो लिपिकों को शासन-प्रशासन की रीढ़ कहा जाता है, पर गाहे-बगाहे इन पर बाबूराज और लालफीताशाही चलाने के आरोप भी लगते रहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर आज घरघोड़ा ब्लॉक के लिपिकों ने आपसी सद्भाव कायम करने और सदाचरण अपनाने के लिए संकल्प लेकर एक नई पहल की शुरुआत की है।

IMG 20230908 WA0029

विदित हो कि आज लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान की उपस्थिति में घरघोड़ा विकासखंड के लिपिकों की एक बैठक रखी गई थी, जहां लिपिक एकता संकल्प अभियान का आगाज किया गया। जिला अध्यक्ष प्रधान ने कहा कि लिपिकों में एकता कायम करने के लिए यह आवश्यक है कि सबसे पहले लिपिकों में हीआपसी सद्भाव की भावना का विकास हो। इसके लिए उन्होंने आज घरघोड़ा के लिपिकों को एकता का संकल्प दिलाया। उक्त कार्यक्रम में समस्त लिपिकों ने संकल्प लिया कि “मैं यह संकल्प लेता हूं कि आज समय प्रत्येक लिपिक साथी चाहे वे जिस भी विभाग के हों, उनका यथोचित सम्मान करूंगा, यथासंभव उनका सहयोग करूंगा, उनसे कभी अनुचित व्यवहार नहीं करूंगा तथा उनके साथ ऐसा कोई भी आचरण नहीं करूंगा जिससे उन्हें कष्ट पहुंचे, मैं आज से इस संकल्प का आजीवन पालन करूंगा।”

लिपिकों की इस अनूठी पहल का कर्मचारी जगत में स्वागत किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसी पहल पूरे प्रदेश भर में होनी चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राजनदेव महन्त, घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष कुबेर चंद्र देवांगन, वरिष्ठ लिपिक रेशम ठाकुर, रुकमन प्रसाद साहू, बरनाबस बड़ा, दिनेश सिंह, इंद्राणी चक्रवर्ती, सुखदेव चौहान सहित अन्य लिपिक उपस्थित रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment