---Advertisement---

रायगढ़ में धरना दे रहे वन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20220324 WA0023

वन कर्मचारी संघ के मांगों का छ,ग, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया समर्थन     रायगढ़, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह, सचिव अनिल un यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश के वन कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 21 03 22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रायगढ़ में वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल  सिदार  के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम में वन कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। वन कर्मचारियों की मांगे हैं कि वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050/ स्वीकृत किया जावे,वनरक्षक/वनपाल एवं क्षेत्रपाल कर्मचारियों का वेतनमान मांग अनुसार किया जावे,छ ग राज्य गठन के पश्चात नया सेट अप पुनरीक्षण किया जावे,महाराष्ट्र सरकार की तरह रू5000 पौष्टिक आहार/वर्दी भत्ता दिया जावे,पदनाम वर्दी हेतु संबोधित नाम अन्य पहचान निर्धारण आदेश जारी किया जावे,वनोपज संघ के कार्य हेतु 01माह अतिरिक्त वेतन दिया जाए,काष्ठ वनोपज प्रदाय से कमी मात्रा की वसूली/राइट आफ किया जावे, विभागीय पर्यटन स्थल में वन कर्मचारियों एवं सेवा निवृत्त वन कर्मचारियों को नि: शुल्क प्रवेश दिया जावे, वनपाल प्रशिक्षण अवधि 45 दिन किया जावे, वनपाल प्रशिक्षण केन्द्र कोनी (बिलासपुर) किया जावे,भृत्य,वन चौकीदार का समायोजन किया जावे, दैनिक वेतन भोगी श्रमिको को नियमित किया जावे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के डॉ डीआर प्रधान, मनोज कुमार पांडे, शेख कलीमुल्लाह, अनिल यादव, डॉ माधुरी त्रिपाठी, रवि गुप्ता, गोविंद परधान, भागवत कश्यप, विष्णु यादव, धर्मेंद्र बैस, पीसी साहू नरेंद्र पर्वत रति दास महंत राजेश तिवारी लंबोदर पटेल आशीष रंगारी संजीव सेठी वेदप्रकाश अजगल्ले आदि पदाधिकारियों ने वन कर्मचारी संघ की मांगों का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ शासन से समुचित आदेश जारी करने की मांग की है।



Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment