---Advertisement---

ब्लॉक काँग्रेस ने महात्मा गांधी व प. शास्त्री की जयंती मनाई

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

IMG 20211002 WA0036

ऋषभ तिवारी की रिपोर्ट धरमजयगढ़ से

:- राष्ट्रपिता महात्मागांधी और आदर्श राजनेता और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन देश भर में राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के द्वारा सद्भावना पूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ में भी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी ने देश के दो महान महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के दिशा निर्देश पर स्थानीय विधायक निवास में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात गांधी चौक में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू के सिद्धांतो को याद करते हुए उनके सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए गए। 

IMG 20211002 WA0035

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम सभी बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं। वे महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता, को बनाये रखने के साथ भारत के निर्माण में गांधी जी का सर्वाधिक योगदान रहा। महात्मा गांधी ने हमेशा सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी किसी राजनीति पद की लालसा नहीं रखी। वहीं उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर ने कहा पिछले दिनों कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों ने हमे स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युसूफ छाया, मुन्ना माली, एल्डरमैन महेश जेठवानी, एल्डरमैन श्याम साहू, एल्डरमैन हाफिजउल्लाह खान, पार्षद सुरेश किसपोट्टा, संतोष प्रधान, बजरंग अग्रवाल, राकेश घोष, रासमोहन, विभूति बैरागी, भवानी सोनी, राजीव अग्रवाल, सुरेश यादव, रफीक खान, ऋषभ तिवारी, रोहित तिर्की, अखिलेश जैकब, राफेल टोप्पो, रोहित यादव, रोहित बेहरा, भगवान सिंह, गौरव सोनी, हेमंत साव, प्रकाश भगत, ताम्रध्वज नायक, जानू सिदार, हेतराम आदि कार्यकर्त्ता तथा मीडिया की ओर से गुरुचरण राजपूत उपस्थित रहे।



Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment