

वाहन चेकिंग दौरान पकड़े गए 6 ट्रेलर वाहनों पर कार्यवाही कर किया माइनिंग विभाग के सुपुर्द
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कल विशेष अभियान दौरान प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकप्वाइंट लगाकर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किया जा रहा था । इस दौरान बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 6 ट्रेलर वाहनों को पकड़ा गया है । कोतरारोड़ पुलिस ने जांच में पकड़े 06 ट्रेलर वाहन पर धारा 102 सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विस्तृत जांच कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द वाहनों को किया गया है ।









