---Advertisement---

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचा रहे विभाष

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230910 WA0058

डेस्क खबर खुलेआम

प्रत्याशी बनने रायपुर-दिल्ली तक मार रहे चक्कर

विभाष की मेहनत का हर कोई कायल

रायगढ़ – विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जहां कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी से टिकट पाने जी तोड़ मेहनत करते हुए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाने में जुटे हुए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के फायर ब्रांड नेता विभाष सिंह ठाकुर इन दिनों छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

IMG 20230910 WA0060

यूं तो विधानसभा चुनाव की तिथि पास आते ही रायगढ़ जिले के कई कांग्रेसी नेता, इस बार के चुनाव में टिकट पाने ऐड़ी चोटी की जोर आजमाइश में लगे हुए हैं।प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन 5 सालों में क्या की, क्या नहीं कर पाई जिसे आगामी दिनों में करने का प्लान है, इस बात को लेकर घर घर जा रहे विभाष |इनके साथ युवाओ की टोली भी घर घर जा रही। कांग्रेसी नेता विभाष सिंह ठाकुर द्वारा हमेशा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है,वैसे तो विभाष सिंह ठाकुर को फायर ब्रांड कांग्रेस नेता के रूप में जाना और पहचाना जाता है। किसी भी कार्य को करना और पूरे मेहनत और लगन से उस कार्य को मूर्तरूप तक पहुचाना इनकी फितरत रही है।

IMG 20230910 WA0057

इन दिनों जहां कई कांग्रेसी टिकट पाने अपने-अपने स्तर में अपने कार्यो को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, वहीं इस सब से अलग हटकर विभाष सिंह ठाकुर शहर से लेकर गांव के हर घर तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 5 साल में चलाई गई जन हितकारी योजनाओं एवं किए गये कार्यों को आम जन तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शहर के अलावा गांव के ग्रामीण भी अब यह कहने से नही चूक रहे कि विभाष के कार्यो की जितनी सराहना की जाए कम है।
अभी के हालात में जहां लोग अपनी टिकट की मांग के लिए दिल्ली रायपुर भटक रहे वही युवा नेता विभाष सिंह द्वारा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। विभाष सिंह ठाकुर हमेशा अपनी अलग कार्यशैली के लिए पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं, उनकी यही अलग तरह से कार्य शैली उन्हें सबसे अलग पहचान देती है।यही एक वजह भी की रायगढ़ जिले की जनता विभाष को यूथ आइकॉन के नाम से भी संबोधित करती है।

IMG 20230910 WA0056

इतवारी बाजार में छाए रहे विभाष

आज साप्ताहिक बाजार में भी विभाष समर्थकों ने एक एक दुकानदार से मिलकर शासन की योजनाओं को समझाया साथ ही बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार क्या क्या काम कर रही है। गरीबो के लिए हमेशा काँग्रेस की सरकार ही कार्य करती है और हम हमेशा आपके साथ है विभाष सिंह की इस मुहिम की सर्वत्र सराहना किया जा रहा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment