---Advertisement---

घरघोड़ा में लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी उत्साह के साथ मनाया गया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230106 131454 1

धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में अन्न के दान का सबसे बड़ा पर्व लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी आज 6 जनवरी शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया । आज के दिन को पौष पुन्नी के नाम से भी जाना जाता है छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी का अलग ही महत्व है वर्षों से मनाया जाने वाला यह पारंपारिक लोक पर्व नए साल के शुरुआत में मनाया जाता है महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता ,समृद्ध, दानशीलता की गौरवशाली परंपरा का संवाहक है छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा बोलते हुए गांव के बच्चे ,युवा, किसान के घर जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं किसानों की परंपरा रही है कि खेतों में उत्पादित फसलों को समाज के जरूरतमंद लोगों कामगारों और पशु पक्षियों के लिए देते हैं

IMG 20230106 131503

सामाजिक समरसता का पर्व छेरछेरा का आध्यात्मिक महत्व भी है यह बड़े छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा तिहार के रूप में मनाया गया है. इस दिन लोग बड़े उत्साह के साथ अन्न, तिलहन दलहन का भी दान देने की परंपरा को बेहद शुभ मानते हैं छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर घरों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य पकवान बनाकर ग्रहण करने की परंपरा भी उत्साह के साथ निभाए। घरघोड़ा क्षेत्र में पुन्नी तिहार उत्साह के साथ मनाया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment