---Advertisement---

घरघोड़ा ब्लाक कांग्रेस ने किया राजीव गांधी को याद

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230820 WA0054

घरघोड़ा- घरघोड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व में आज घरघोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री मजबूत भारत के स्वप्नदृष्टा स्व राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. राजीव जी को याद किया शिव शर्मा ने कहा कि राजीव जी ने 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।

IMG 20230820 WA0055

देश में कम्प्यूटर क्रांति और सूचना क्रांति लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। कम्प्यूटर के जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आई और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया। उक्त अवसर पर नप उपाध्यक्ष उस्मान वेग पूर्व एल्डरमेन सोमदेव मिश्रा,नरेश पटेल,पार्षद नीरज शर्मा,एल्डरमेन भिक्षा दास महंत, प्रेम अग्रवाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता महंत , बिष्णु अग्रवाल,विमला जोल्हे,जगदीश चौहान,रतगंजन बेहरा, दिपेसवर राठिया, दुबराज महंत, तोष साहू उपस्थित थे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment