



डेस्क खबर खुलेआम दीपक गुप्ता
गौरेला पेंड्रा मरवाही: ओडिशा राज्य में आयोजित इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल कलाश्री ज्योति 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य से भी पहली बार 7 लोगों ने हिस्सा लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब ओडिशा राज्य के भुनेश्वर में आयोजित इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के लोगों ने प्रतिनिधित्व किया। सांस्कृतिक विकास फाउंडेशन के द्वारा यह आयोजन भुनेश्वर ओडिशा में आयोजित किया गया था।

जिसमें 5 राज्यों से कलाकारों ने हिस्सा लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से भी 7 लोगों ने भुनेश्वर, ओडिशा में क्लासिकल डांस भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 7 लोगों को कलाश्री ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गुरु मुक्ता रक्षित द्वारा संचालित क्लासिकल डांस क्लास (मुक्ता नृत्य संस्कृति) से 7 लोगों भुवनेश्वर ओडिसा में हिस्सा लिया था। जहां पर क्लासिकल नर्तक अयंतिका सिंह,चंचल सिंह, अर्चना,भाविका, रिमझिम कुशवाहा,सौम्या,आराध्या सोनी सहित क्लासिकल डांस क्लास संचालिका गुरु मुक्ता रक्षित को भी कलाश्री ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


