---Advertisement---

ऐतिहासिक रामायण महोत्सव के सफल व भव्य आयोजन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्थानीय प्रशासन का आभार – प्रकाश नायक विधायक रायगढ़

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230604 WA0044

खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सफल व भव्य आयोजन के लिए विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन के सभी उच्च अधिकारी सहित सांस्कृतिक विभाग व कार्यक्रम में समां बांधने वाले उम्दा कलाकारों और कवरेज के लिए मीडिया का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कार्यक्रम में देश विदेश से आए कलाकारों ने शिरकत की केलो महाआरती भजन कीर्तन कंबोडिया रामायण दल की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास सह अन्य कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन ने ऐसा समां बांधा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया है। समूचा शहर राम भक्ति में लीन नजर आया वही स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की मीडिया ने भी भरपूर कवरेज देते हुए इस सम्पूर्ण तीन दिवसीय कार्यक्रम की पल-पल की खबरें लोगों तक पहुंचाई। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के इस सफल आयोजन में शासन प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस तीन दिवसीय ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ साथ सांस्कृतिक विभाग, सम्पूर्ण कार्यक्रम में चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मीडिया तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment