

पत्थलगांव – जशपुर की शक्ति केंद्र चटकपुर में बूथ सशक्तीकरण बैठक संपन्न हुई। भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजकुमार सिंह जी के द्वारा मंच का संचालन करते हुए बैठक में उपस्थित अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किए, बैठक में रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सासंद महोदया श्रीमती गोमती साय जी, जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती उमा देवी जी, जनपद सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता जी, विधान सभा संयोजक सोशल मीडिया रामजीत दिवान जी, कपिलेश्वर सिंह जी, शिवप्रसाद साहू जी , डमरूधर यादव जी, अनार सिंह जी, ईश्वर सिंह जी, शक्ति को बैठक प्रभारी बब्लू साय जी, सरपंच श्यामकिशोर जी व शक्ति केंद्र भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु देवी स्वरूप माताओं बहनें उपस्थित रहे, बैठक में सांसद महोदया श्रीमती गोमती साय जी ने बैठक में उपस्थित जनताओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए व राज्य सरकार की नाकामी को गिनाते हुए प्रधान मंत्री आवास की राशि की बंदरबाट करते हुए जनताओं को आवास से वंचित किया गया, उन सभी जानकारी को विस्तार से बताए !
