दो वरिष्ठ शिक्षक शिव प्रसाद तिवारी , विनोद यादव हुए सेवानिवृत्त , दी गई भावभीनी विदाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230531 WA0039

घरघोड़ा – कर्मचारी संघ के दो वरिष्ठ पदाधिकारी शिव प्रसाद तिवारी एवं विनोद यादव शासकीय सेवा से 31 मई को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिव प्रसाद तिवारी घरघोड़ा तहसील शाखा के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना नेतृत्व प्रदान किया । वर्तमान में प्रधान पाठक माध्यमिक शाला बरपाली विकासखंड तमनार में पदस्थ थे ,अपनी पूरी शासकीय सेवा लगभग घरघोड़ा विकासखंड में पदस्थ रहे समय के पाबंद कर्तव्यनिष्ठ सहयोगी एवं अपनी शैक्षणिक कार्यों के लिए शिक्षा विभाग में हर वक्त सम्मानीय रहे, घरघोड़ा कर्मचारी भवन के निर्माण एवं घरघोडा में लगातार 14 वर्षों तक आयोजित कर्मचारी शिक्षक सम्मान समारोह में अपने महत्वपूर्ण सहभागिता तिवारी जी देते रहे हैं ,सामाजिक कार्यों में भी बहुत समय देते रहें है सभी काम को निपुर्णता के साथ तिवारी जी करतें हैं उनसे हर व्यक्ति प्रभावित रहता है। विनोद यादव अध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हर वक्त सजग एवं कर्मचारी हित की हर लड़ाई में अपना नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन प्रदान कर अपनी एक विशिष्ट पहचान यादव जी ने बनाई है शैक्षणिक कार्य में भी अपना अलग ही व्यक्तित्व स्थापित किया है सारंगढ़ तहसील एवं वर्तमान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला आपका कार्यस्थल है छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय कार्यकारिणी में आपका विशिष्ट महत्व है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक पीआर यादव प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गीस नरेंद्र पर्वत आशीष शर्मा जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सभी विकास खंड शाखा अध्यक्ष ले लूंगा भारद्वाज जी, हकीमुल्लाह खान, प्रफुल्ल पटनायक राम प्रसाद राठिया पुसौर अध्यक्ष रमन यादव मनसाय यादव अश्वनी दर्शन सुंदरमणी, हरीश चंद्र बेहरा रोहित डनसेना विजय पंडा व्याख्याता अनिल चेलक,वीर सिंह,मोहन चौहान भागीरथी प्रधान मनोजपंडा सुरेंद्र होता ऋषिकेश,विनोदमेहर ,सूरज पैंकरा राम कुमार पटेल प्रियंक दुबे राजेश पटनायक सुशील पटेल राम कुमार राठिया राम लखन सिंह शिव चरण पटेल संतोष सिंह एवं पदाधिकारियों के साथ राज पत्रित अधिकारी संघ से एस के कर्ण केशव पटेल राजेश मिश्रा, बी एस राहा बलराम भगत सभी ने तिवारी एवं यादव को शुभकामनाएं दी हैं एवं अपना मार्गदर्शन सभी पर बनाए रखें ऐसा आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment