विधायक चक्रधर सिंह ने 108 हितग्राहियों को जनसंपर्क राशि का वितरण किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230214 WA0032 1024x458 1

मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने 108 हितग्राहियों को स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में जनसंपर्क राशि का चेक वितरण किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, जनपद अध्यक्ष किरण पैकरा, उपाध्यक्ष लखन सारथी, जनपद के सीईओ वीरेंद्र राय सहित लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहे। विधायक ने 108 हितग्राहियों को 5 लाख 40 हजार राशि की जनसंपर्क राशि का चेक वितरण किया। विधायक ने जनपद कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लैलूंगा विधानसभा में विगत 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के सहयोग से सड़क पुल पुलिया का कार्य काफी तेजी से हुआ एवं अन्य कार्य भी लगातार प्रगति पर है। लाभांवित हितग्राहियों ने चेक मिलने पर विधायक चक्रधर सिंह का आभार जताया। इस दौरान पार्षद आदित्य बाजपाई, विनय जायसवाल ,युवा अध्यक्ष,आलोक गोयल प्रमोद प्रधान, पांडव प्रधान, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंतो यादव, परमानंदपैकरा रवि यादव,आदि सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment