रायकेरा स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर नारी शक्ति का किया सम्मान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

 

AVvXsEiLuvBlHeKAhDepr fQ387iE p VPn1c0VfBjsgAfqiyI0TVx63u0a1m MuUTbxsrdPCu1eUDbI7 x172 b0aqhX0qwSgPKjHqV72nQrAikriD UG6niziCdt9PQzwbyq 5gnmFFmANpalFdYR5zBW WR3 M CDN7hc2tXGHlUHKgSiYbPzuBDJAOnd9Q=s320

आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के प्राचार्य एस.के .करण एवं सभी स्टाफ ने मिलकर नारी शक्ति सभी महिला स्टाफ का पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया तथा नारी शक्ति द्वारा विद्यालय मैं किए गए कार्य की उपलब्धि को  सराहा प्राचार्य एस के. करन. ने कहा कि दुनिया की महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है. आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं. वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही हैं और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही है. भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महाभारत में कहा गया है कि जिस कुल में नारियों की उपेक्षा भाव से देखा जाता है उस कुल का सर्वनाश हो जाता है। अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अल्मा सॉरिंग,  श्रीमती दिव्या माधुरी  तिग्गा, कुंवारी तनुजा यादव ,श्रीमती सरस्वती पैकरा, श्रीमती सीमा टोप्पो, श्रीमती सीता राठिया ,श्रीमती विमला एक्का , रजनी तिग्गा, ललिता टोप्पो , मीरा साव , श्रीमती सविता महंत ,का पुष्प कुछ एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया गया !महिला सशक्तिकरण को सम्मान देने के लिए सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई..

R.O. No. 13098/21
AVvXsEijZ1I83uyBF cZNgQmvDPqLs5lwfSLIyip7Mfyo2O9wxdOSkX92ZyeUF20q5HozY7c7p0UD mKgT5CFEvOmv7uqoPqassiUaTPLBvs vFtdxuJ FzAXSG9g5tO3GOuEK DW MGHrGwk2h3SQkXFkWB50arPRsjPYXn27HZbVPdkxrtd3Zhj4vhWaLiwA=w400 h256


R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment