
ऋषभ तिवारी धरमजयगढ़ से
धरमजयगढ़ रेंज की बगडीह जंगल की घटना
– धरमजयगढ़ वन मंडल में हाँथी मानव द्वन्द आये दिन होते रहता है आज हाथी के हमले से एक वृद्ध महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। , धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बागडाही जंगल में हाथी ने वृद्ध दंपति पर हमला किया जिससे महिला घायल हो गई है। उक्त घायल महिला को इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकार अनुसार बागडाही निवासी साधमोती अपने पति इन्जोर सिंह के साथ जंगल की ओर तालाब में मछली पकड़ने गई थी। उसी समय अकस्मात एक हाथी से उनका सामना हो गया। दोनों को सामने देख हाथी उग्र हो गया और महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला दूर जा गिरी और घायल हो गई।
ग़नीमत रही कि हमले के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। जिसके बाद वहां मौजूद महिला के पति ने गांव वालों को घटना की जानकारी दी , इन्जोर सिंह ने बताया कि उन्हें हाथी की मौजूदगी की जानकारी नहीं थी। फिलहाल घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं वन विभाग की ओर से पीड़ित को तत्कालिक सहायता राशि एक हजार रुपए मुहैया कराई गई है।