ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एक साल कार्यकाल पूरा करने पर , बधाई व शुभकामनाओं का सिलसिला जारी..!!

रिषभ तिवारी की रिपोर्ट :
धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं। एक साल पूर्व रितुराज सिंह ठाकुर को धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रितुराज सिंह ने मंझी हुई राजनीति की मिसाल कायम कर संगठन को मजबूत करते हुए नए आयाम स्थापित किए हैं। मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के साथ अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को नई दिशा देने का काम किया। जिसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने खासी लोकप्रियता हासिल की। एक साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हर एक परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए उन्होंने हर एक मुद्दे व हर एक मोर्चे पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उनके एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस भरोसे के साथ रितुराज सिंह जी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई उन पर खरा उतरते हुए उन्होंने सफलता पूर्वक एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता व कर्मठता का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समय, कहीं भी और किसी भी तरह की समस्या हो उन्हें अपने स्तर पर सुलझाने के लिए वे तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली हमारे लिए हमेशा प्रेरणादायक होती है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह के कुशल नेतृत्व का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आमजन के साथ विपक्ष के द्वारा भी खुलेमन से उनकी सराहना की जाती है। उनके एक साल के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज सिंह ने विधायक लालजीत सिंह राठिया व संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी व संगठन की नींव होते हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुचाने में सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, एकता व अखंडता बनाए रखना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।