दोहरे हत्याकांड के विरोध में लैलूँगा बंद , मुख्य मार्ग पर चक्का जाम… !!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
Screenshot 2021 09 25 12 02 06 83

रायगढ़/ लैलूँगा- नगर में बीते दिनों प्रतिष्ठित व्यपारी और कांग्रेसी नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी की हत्या के विरोध में आज लैलूँगा नगर वासियों ने नगर बन्द का आह्वान किया है।

R.O. No. 13098/21


गौरतलब हो कि बीते तीन दिन पहले नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई दम्पति की उनके घर मे निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर लोगों में पहले से। आक्रोश था,ऊपर से घटना को बीते पूरे तीन दिन हो चुके है मगर पुलिस के हाथ खाली होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। आज लैलूँगा नगर बन्द को इसी का परिणाम बताया जा रहा है।

बन्द का समर्थन कर रहे लोगो का कहना है कि पुलिस थाने के इतने पास इस तरह की लोमहर्षक हत्याकांड का होना स्थानीय नागरिकों द्वारा लैलूंगा पुलिस की लचर व्यवस्था का परिणाम बताया जा रहा है। लैलूँगा पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बेहद सुस्त रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के तमाम दावों के बाद भी तीन दिन बीत चुके है,परन्तु हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है। यह निराश करने वाली बात है। 

खबर है कि नगर बन्द के साथ-साथ लोगों ने लैलूँगा मुख्य मार्ग पर यातायात को पूरी तरह से रोक कर चक्का जाम लगा दिया है। सडक के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गई है।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment