जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में स्व रोहिणी राठिया के छोटे भाई स्वराज मनोहर सिंह होंगे मजबूत प्रत्याशी !!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
AVvXsEjUEPe6yAj3rSNkJIc MGHt6DQvLinfk5rs9RJI4jXCkuDni7sg4ncmJ 8vrD5puQJa7gcbxSlrXyGebeQCAOMfaUR6iLdKrjCVysFQ8 3GnRJaLPo1uJO1uAFbc2m5FkHPklsy1U1z6nVWigBJ6AdQDzx9TDzwkGhR617LDALpcpVCtletva3O44y8 w=w326 h400

रायगढ़। जिले के कद्दावर आदिवासी नेता रहे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रोहिणी प्रताप सिंह राठिया के गत वर्ष निधन के पश्चात उनकी खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस भाजपा सहित अन्य दल भी जोर आजमाइश में जुट चुके हैं और अपने-अपने प्रत्याशी के लिए दाँव पेंच लगाना शुरू कर चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 25 का यह उपचुनाव धरमजयगढ़ विधानसभा की राजनीति के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।


आपको बता दें कि रायगढ़ जिले का जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 25 बाकारुमा का यह सीट दिवंगत आदिवासी नेता रोहिणी प्रताप सिंह राठिया का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि अब उनके छोटे भाई स्वराज मनोहर प्रताप सिंह राठिया ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक दी है। बताया जाता है कि स्वराज मनोहर सिंह राठिया हमेशा अपने बड़े भाई रोहिणी राठिया के साथ उनके साए की तरह क्षेत्र में सघन दौरा करते रहे हैं और रोहिणी की तरह ही क्षेत्र के लोगों के बीच अपने सरल स्वभाव और जुझारूपन के कारण खासे लोकप्रिय हैं। इस क्षेत्र में स्वराज मनोहर में रोहिणी प्रताप की छवि देखी जा रही है। इसीलिए होने वाले उपचुनाव में इस क्षेत्र के लोग अपने दिवंगत नेता रोहणी की जगह स्वराज मनोहर को देखने की मंशा बना चुके हैं।


उल्लेखनीय है कि रोहिणी ने आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए सरपंच रहते हुए संघ के अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत सदस्य बनकर उपाध्यक्ष पद तक का लंबा सफर तय किया था। इससे रोहिणी के साथ स्वराज राठिया का क्षेत्र के लोगो के साथ जुड़े रहने का लाभ निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment