---Advertisement---

छोटे झाड़ जंगल भूमि पर बिना अनुमति के धड़ल्ले से जारी है अवैध व्यवसायिक निर्माण

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20210930 WA0027

अवैध निर्माणों का गढ़ बना अतरमुड़ा

एक्सक्लुसिव रिपोर्ट:

रायगढ़- सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण को लेकर बदनाम रहे शहर के अतरमुड़ा क्षेत्र में पुनः अवैध कब्जा और गैरकानूनी निर्माण कार्य जोरो पर जारी है।  मजय कि बात यह है कि अधिकांश निर्माण मेडिकल कालेज रोड और टी वी टावर के आसपास हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर राजश्व अमले और निगम प्रशासन किसी ने भी अवैध निर्माणों की जानकारी लेना उचित नही समझा है। फलस्वरूप क्षेत्र की सरकारी जमीनों के अलावा छोटे झाड़ जंगल की भूमि सहित नाले के पाट पर भी अवैध कब्जा शुरु हो गया है। 

खास कर मेडिकल कालेज रोड के दोंनो छोर पर दर्जनों अवैध व्यवसायिक निर्माण या तो कर लिए गए है या तेजी से जारी है। जिनमे 3  फेब्रिकेशन, 3 कार सर्विस स्टेशन सहित 12 से अधिक पक्की दुकानें बना ली गई हैं। 

स्थानीय लोगो की माने तो तमाम अवैध निर्माणों को लेकर स्थानीय  पार्षदों और पँच/ सरपंचों सहित हल्का पटवारी और निगम के राजस्व अमले की मौन सहमति तथा साझे दारी शामिल है। यहां तक कि कुछ अवैध निर्माण तो पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के है।

इसके अलावा टी वी टावर के सामने सरकारी जमीन पर सार्वजनिक बोरिंग पर भी कब्जे की कवायद जारी है।  इसे लेकर लोगों का कहना है  पड़ोस में रहने वाली महिला पार्षद की निष्क्रियता चिंतनीय है।। उन्हें समय रहते हर हाल में अवैध कब्जा  रोकना चाहिए।।

जानकारी स्थानीय प्रशासन तक पहुँच गई है अब देखना है इस अवैध बेजाकब्जा पर क्या कार्यवाही करती है 


क्रमशः —–

अगले अंक में अवैध कब्जेदारो के नाम व सम्बन्धित अधिकारी की प्रतिक्रिया अवश्य पढ़ें

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment